Search

 
 
 

रांची: अटल वेंडर मार्केट के दुकानदारों ने रिलॉटरी के खिलाफ बंद किया दुकान, जताया विरोध

नगर निगम कंट्रोल रूम के समीप दुकानों का रिलॉटरी कराने की नोटिस के बाद बुधवार को सैकड़ों दुकानदारों ने दिनभर दुकान बंद रखा. दुकानदार बाहर हाथों में पोस्टर लेकर धरना पर बैठ गए. इस धरना में सैकड़ों महिलाओं ने भी हिस्सा लिया.
 

Ranchi: नगर निगम कंट्रोल रूम के समीप दुकानों का रिलॉटरी कराने की नोटिस के बाद बुधवार को सैकड़ों दुकानदारों ने दिनभर दुकान बंद रखा. दुकानदार बाहर हाथों में पोस्टर लेकर धरना पर बैठ गए. इस धरना में सैकड़ों महिलाओं ने भी हिस्सा लिया. दुकानदारों ने कहा कि 31 जनवरी को दुकान में नोटिस चिपका दिया गया.

 

रिलॉटरी के बजाए रिन्यूअल की मांग 

धरना पर बैठे दुकानदारों ने कहा कि 7 साल दुकानों को सजाने में लग गया. कस्टमर बढ़ गया है. अब नगर निगम जानबूझकर परेशान कर रहा है. रोजी रोजगार जुटाने में लगे हुए है. दुकानदारों ने स्पष्ट कहा है कि रिलॉटरी के बजाए दुकानों को रेन्यूअल किया जाए.

 

नोटिस के बाद भड़के दुकानदार

नगर निगम के DAY-NULM सेल ने एक आम सूचना जारी है. जिसमें स्पष्ट लिखा है कि कचहरी रोड स्थित अटल वेंडर मार्केट में सर्जना चौक से कचहरी चौक तक के फुटपाथ विक्रेताओं को वर्ष 2019 में लॉटरी के माध्यम से स्थल/चबुतरा का आवंटन किया जा चुका है. जिसमें इकरारनामा भी किया गया था. इकरारनामा में कुछ शर्ते थीं. मार्केट में दुकान व चबुतरा का आवंटन 3 वर्षों के लिए सभी वेंडरों को दिया गया था. 


साथ ही सभी दुकानदारों को समय-समय पर सरकार द्वारा आदेश को पालन करने का निर्देश दिया गया था. वेंडरों को 17 फरवरी तक 500 रुपये प्रति महीने के हिसाब से निगम कार्यालय के छठ्ठे तले में बकाया शुल्क जमा करने का आदेश सुनिश्चित किया गया है. समय पर भुगतान नहीं करने पर दुकान का आवंटन रद्द एवं कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही