Search

 
 
 

रांचीः डेली मार्केट के अग्नि पीड़ित दुकानदारों को मुआवजे की आस

 
Ranchi: मेन रोड डेली मार्केट में 12 दिसंबर को आग की वजह से गरीब सब्जी विक्रेताओं को भारी नुकसान हुआ था. उसी मार्केट में बनी झाेपड़ी में रहने वाली मंगनी देवी का आशियाना आग से जल कर खाक हो गया था. उसके रहने का ठिकाना भी आग की लपटो ने मिटा दिया था. कड़ाके की ठंड में कई रात इसी तरह गुजारा. उसके बाद महानगर कांग्रेस अल्पसंख्यक के अध्यक्ष हुसैन खान ने अपने स्तर से मंगनी देवी को एसबेस्टस का घर बना कर उन्हें रहने के लिये हैंडओवर कर दिया. यहां वे रह रही हैं. लेकिन आग की वजह से करीब 100 दुकानदारों को नुकसान हुआ था. जिसकी जांच के लिए अल्पसंख्यक विभाग एवं जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची थी. डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने टीम को दुकानदारों से बात कर हुए नुकसान का लिस्ट मांगी थी. इसे पढ़ें- Weather">https://lagatar.in/weather-alert-jharkhand-wrapped-in-fog-cold-will-increase/">Weather

Alert: कोहरे की चादर में लिपटा झारखंड, 3 डिग्री तक गिरेगा पारा

100 दुकानदारों की लिस्ट दी गई- नसीम

डेली मार्केट एडहोम दुकानदार कमेटी के अध्यक्ष नसीम डब्लू ने कहा कि प्रशासन के निर्देश के अनुसार, हम लाेंगों ने 100 दुकानदारों के नाम का लिस्ट और नुकसान की जानकारी की लिस्ट बना कर जिला प्रशासन के कार्यालय में सौंपे हैं. एक माह होने को है पर अभी इस दिशा में कोई पहल नहीं हुई है.

मुआवजा मिले तो जरूरतमंदों को हो भला- दुकानदार

दुकानदार मो रकीब ने कहा कि बहुत मुश्किल से घर परिवार चला रहे हैं. कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है. अगर सरकार की ओर से मुआवजा मिल जाये तो हम गरीबों का भला हो जायेगा. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-06-jan-2024-jharkhand-news-updates-2/">शाम

की न्यूज डायरी।।06 JAN।।टीपीसी ने की कोयला कारोबारी की हत्या।।धनबादः दो थानेदारों पर गिरी गाज।।बिहारः तेजस्वी को सुमो ने दी चुनौती।।लोस चुनावःकांग्रेस ने बनायी पांच कमिटी।।गौरवः लक्ष्य पर पहुंचा आदित्य L-1।।समेत कई अहम खबरें।।

पीड़ित दुकानदारों को मिलेगा मुआवजा- उपाध्यक्ष

वहीं इस मामले पर अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम ने कहा कि आयोग का अपना कोई फंड नहीं है, दुकानदारों को मुआवजा विभागीय स्तर पर दिया जायेगा. कार्य प्रक्रिया में है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही