Search

 
 
 

रांची : लाभुकों में नमक व चीनी का वितरण नहीं होने पर बीएसओ, एमओ व डीलरों को शो-कॉज

 
Ranchi : रांची के जिला आपूर्ति पदाधिकारी (डीएसओ) प्रदीप भगत ने सोमवार को आपूर्ति से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की. समाहरणालय में आयोजित बैठक में जिला के सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (बीएसओ), पणन पदाधिकारी (एमओ) व सहायक गोदाम प्रबंधक उपस्थित थे. डीएसओ ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आवंटित नमक का पीडीएस दुकानों से वितरण की समीक्षा की. जिले के 6 प्रखंड और रांची अनुभाजन क्षेत्र में आवंटित नमक का शत प्रतिशत वितरण लाभुकों के बीच नहीं होने पर डीएसओ ने संबंधित बीएसओ और एमओ को शो-कॉज किया है. नामकुम, रातू, चान्हो, सिल्ली, मांडर, कांके व रांची (CR) में आवंटित नमक का शत प्रतिशत वितरण नहीं होने पर उन्होंने बीएसओ और एमओ को सख्त चेतावनी देते हुए 26 दिसंबर तक स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया गया.

चीनी की राशि जमा नहीं करने पर डीलरों से मांगा जवाब

डीएसओ ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आवंटित चीनी की अनुदानित राशि जमा नहीं करने पर संबंधित जन वितरण प्रणाली दुकानदारों से भी स्पष्टीकरण मांगा है. डीएसओ ने कहा कि 26 दिसंबर तक स्पष्टीकरण समर्पित नहीं करने पर संबंधित डीलरों के खिलाफ कार्रवाई होगी. इस दौरान शत-प्रतिशत आवंटित चीनी के विरुद्ध राशि जमा करते हुए निर्धारित समयावधि में शत-प्रतिशत लाभुकों के बीच चीनी का वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. यह भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-10-thousand-people-participated-on-the-fourth-day-of-khadi-fair/">रांची:

खादी मेले के चौथे दिन 10 हजार लोगों ने की शिरकत, स्टॉल पर अनधिकृत कब्जाधारियों पर होगी कार्रवाई
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही