पार्किंग, निगम पार्कों में नि:शुल्क प्रवेश व नि:शुल्क सिटी बस की सुविधा मिलेगी
Ranchi : लोकसभा चुनाव को देखते हुए रांची नगर निगम के द्वारा मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं. नगर निगम के प्रशासक के निर्देशानुसार निगम द्वारा मतदान के दिन 25 मई को नागरिकों के लिए विशेष पहल की जा रही है. इसमें मतदान करने वाले नागरिकों के लिए रांची नगर निगम क्षेत्र में कई बंदोबस्त किए गए हैं, जिनमें मतदान के बाद फ्री पार्किंग, निगम पार्क में फ्री एंट्री और सिटी बस पर निःशुल्क यात्रा जैसी सुविधाएं दी जाएंगी. निःशुल्क सुविधा का फायदा उठाने के लिए नागरिकों मतदान के बाद ऊंगली पर लगी अमिट स्याही दिखानी होगी. बता दें कि यह सुविधा सिर्फ मतदान वाले दिन ही निगम के द्वारा उपलब्ध करायी जाएगी. रांची नगर निगम ने सभी सम्मानित नागरिकों से मतदान करने की अपील की है. इसे भी पढ़ें : EXCLUSIVE:">https://lagatar.in/exclusive-irshad-himself-wrote-deed-due-which-8-86-acres-of-land-was-acquired-in-badgai-register-2-city-zone-was-also-tampered/">EXCLUSIVE:इरशाद ने ही लिखी वो डीड जिससे बड़गाईं में कब्जा हुआ 8.86 एकड़ जमीन, शहर अंचल के रजिस्टर 2 में भी छेड़छाड़ [wpse_comments_template]
Leave a Comment