Search

 
 
 

रांचीः श्रीश्याम संघ का फाल्गुन उत्सव 20 को, निकलेगी शोभायात्रा

 
Ranchi: श्री श्याम संघ इस बार भी धूमधाम से फाल्गुन उत्सव मनाएगा. इसकी तैयारी जोर-शोर से की जा रही है. रविवार को बैठक कर संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कार्यक्रम की रूपरेखा तय की. साथ ही उत्सव का पोस्टर भी जारी किया. अध्यक्ष कमलेश संचेती ने बताया की फाल्गुन सुदी एकादशी के पावन मौके पर निशान चढ़ाने का बड़ा महत्व है. इसी भाव से इसका खास आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि श्रीराधा वल्लव मंदिर,अपर बाजार में 20 मार्च को सुबह सात बजे पहले श्रीगणेश और निशान पूजन किया जाएगा. इसके बाद यात्रा शुरू होगी. बड़ी संख्या में श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ भक्ति गीतों पर नाचते-झूमते और श्रीश्याम के 501 निशान लहराते हुए इसमें हिस्सा लेंगे. अपर बाजार का भ्रमण कर भक्तगण श्रीश्याम मंदिर अग्रसेन पथ आएंगे. यहां बाबा श्याम को निशान समर्पित किया जाएगा. इसके बाद श्रीराधा वल्लभ मंदिर में शाम सात बजे से देर रात विविध कार्यक्रम होंगे. शुरुआत शाम सात बजे बाबा के शृंगार-पूजन से होगी. इसके बाद नयनाभिराम झांकी सजायी जाएगी. अखंड ज्योति प्रज्जवलित कर बाबा का सवामनी और महाप्रसाद चढ़ाया जाएगा. श्रीश्याम संग भक्तगण फूलो की होली खेलेंगे. मौके पर रोहतक हरियाणा की भजन गायिका रितिका चावला भक्ति गीतों की लडि़या लगाएंगी. संस्था के संरक्षक विष्णु लोहिया ने सभी श्याम प्रेमियों से फाल्गुन उत्सव में भाग लेने की अपील की है. संयोजक आकाश शर्मा,उप संयोजक सुमित अग्रवाल और ललित शर्मा, अनिल लोहिया,संजय सुरेका,आशीष अग्रवाल, सौरभ कटारुका, मनोज काबरा,हरेंद्र अग्रवाल,विकास मोदी,अभिषेक चौधरी,रवि अग्रवाल आदि इसमें मुख्य योगदान दे रहे हैं. इसे भी पढ़ें- जनविश्वास">https://lagatar.in/jan-vishwas-maharally-tejashwi-angry-at-nitish-rahul-called-bihar-the-nerve-center-of-the-countrys-politics/">जनविश्वास

महारैली : नीतीश पर बिफरे तेजस्वी, राहुल ने बिहार को देश की राजनीति का नर्व सेंटर बताया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही