Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : कलाकृति स्कूल की ओर से श्रीराम महोत्सव का आयोजन

Advertisement
Advertisement
Rehan Ahmed Ranchi : भारत देश में वर्तमान में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा अयोद्धा में बनाये गये भव्य श्री राम मंदिर में करने की तैयारी पूरे राज्य में चल रही है. 22 जनवरी को यह शुभ बेला आने वाली है. कई धार्मिक संगठन अपने-अपने स्तर से जगह जगह इस शुभ घड़ी के लिये आयोजन कर रहे हैं. कहीं यज्ञ हो रहा, कहीं गरीबों में दान किया जा रहा, कहीं महिलाओं की टोली इस खुशी की बेला में जुलूस निकालने की तैयारी पर भी है. समूचे भारत में समुदाय के लोग इस पावन घड़ी का बेसबरी से इंतजार कर रहे हैं.  

रंगों के मेल से बच्चे श्रीराम मंदिर और भगवान श्री राम की जीवंत तस्वीर उकेर रहे

कलाकृति स्कूल की ओर से मेन रोड अल्बर्ट एक्का चौक में श्रीराम महोत्सव मनाया जा रहा है. जहां स्कूल-कॉलेज के बच्चे व बच्चियां रंगों के मेल से श्री राम मंदिर, भगवार श्री राम की जीवंत तस्वीर उकेर रहे थे. बच्चों ने रंगों के मेल से ऐसी कला उकेरी मानों साक्षात भगवान श्रीराम पृथ्वी पर पधारे. कलाकृति स्कूल के निदेशक धनंजय कुमार ने कहा कि हमारे यहां बच्चों को कलाकृति के पूरे गुर सिखाये जाते हैं. आज आयोजित कार्यक्रम में 30 बच्चे भाग लिये हैं. सभी बच्चे श्रीराम महोत्सव के अवसर पर श्री राम मंदिर, भगवान श्री राम की तस्वीर उकेर रहे हैं. चयनित बच्चों को पुर्सकृत किया जायेगा.

छात्र शुक्शम ने तीन घंटे में पेंसिल व वाटर कलर से श्रीराम मंदिर का प्रारूप कैनवस पर उकेरा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/sri-ram.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कैराली स्कूल के कक्षा 8 का छात्र शुक्शम प्रताप सिंह ने कहा कि बचपन से पेंटिंग का शौक था, घर पर कुछ ना कुछ बनाता रहता था. फिर पिताजी ने कलाकृति स्कूल में नामांकन करा दिया. यहां पिछले 4 साल से सीख रहा हूं. मेरी पहली पेंटिंग प्रकृति पर आधारित थी. उसके लिये मैं पुरस्कृत भी हुआ था. आज अयोद्धा में बने श्री राम मंदिर की तस्वीर उकेर रहा हूं. दिन के 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तीन घंटे में पेंसिंगल व वाटर कलर से प्रारूप तैयार कर लिया. अब इसे रंगों के मेल से इसमें सुंदरता उकेर रहा हूं.

डोरंडा कॉलेज के छात्र सूरज ने भगवान श्रीराम की जीवंत तस्वीर उकेरी

वहीं डोरंडा कॉलेज बीकॉम का छात्र सूरज कुमार ने कहा कि लॉक डाउन के समय खाली घर में बैठे बैठे पेंटिंग का शौक जागा. और फिर पेंटिंग करने लगा, कई आयोजनों में पेंटिंग बनाने के लिये पुरस्कृत हो चुका हूं. आज श्रीराम महोत्सव के अवसर पर यहां भगवान श्रीराम को अपनी पेंटिंग से रूप दे रहा हूं, बच्चे की मोहक कला को सभी नीहार रहे थे, पेंटिंग ही ऐसी थी, मानो भगवान पृथ्वी में पधारे हो.

बच्चों की पेंटिंग को दर्शन के लिये राज्य के मंदिरों में लगाया जायेगा : धनंजय

कलाकृति स्कूल के निदेश धनंजय कुमार ने कहा कि आज यहां 30 बच्चे अपनी कलों को उकेर रहे हैं. बच्चों की मोहक पेंटिंग को राज्य के मंदिरों में लगाया जायेगा. ताकि लोग बच्चों द्वारा बनाई गई भगवान की पेंटिंग को नीहार सकें. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही