Search

 
 
 

रांची : श्री सर्वेश्वरी समूह ने किशोर गंज व अशोक नगर में निशुल्क प्याऊ सेवा शुरू की

 
Ranchi : गर्मी के मौसम में लोगों को राहत देने के लिए श्री सर्वेश्वरी समूह, रांची शाखा ने शुक्रवार को दो जगहों पर निःशुल्क प्याऊ सेवा की शुरुआत की. यह प्याऊ सेवा किशोर गंज चौक (प्रीति स्वीट्स के पास) और अशोक नगर (आईडीबीआई बैंक,अरगोड़ा शाखा के पास) शुरू की गयी है. इस सेवा के जरिये आम लोगों को स्वच्छ और ठंडा पानी मुफ्त में उपलब्ध कराया जायेगा.बता दें कि हर साल की तरह इस बार भी निःशुल्क प्याऊ सेवा पूरी गर्मी चलेगी.कार्यक्रम की शुरुआत पूजन और आरती के साथ की गयी. इसके बाद लोगों के लिए प्याऊ शुरू किया गया. इस कार्यक्रम में श्री सर्वेश्वरी समूह की ओर से हेमन्त नाथ शाहदेव,आशुतोष कुमार,आलोक देव सिंह, वंदना देव सिंह, अनिरुद्ध नाथ शाहदे और अन्य सदस्यों सहित करीब 20 लोग शामिल हुए. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/04/Untitled-7-3-272x181.gif"

alt="" width="272" height="181" />
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही