Search

 
 
 

रांची : स्वर्ण भूमि बैंक्वेट हॉल में सिंधारा महोत्सव 15 अगस्त को

 
Ranchi :  स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्वर्ण भूमि बैंक्वेट हॉल श्रीजीण माता की भक्ति से सराबोर रहेगा. यहां 15 अगस्त को श्रीजीण माता प्रचार समिति भव्य रूप में आदि शक्ति मां का सावन सिंधारा महोत्सव मनायेगी. इसमें मारवाड़ी समाज की तीन सौ से ज्यादा महिलाएं भक्ति के रंग बिखेंगी. महोत्सव की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. समिति के अध्यक्ष ओम शर्मा ने बताया कि दिन के दस बजे गणेश पूजन और माता के अभिषेक से कार्यक्रम की शुरुआत होगी. इसके बाद देर शाम तक भक्ति के विविध कार्यक्रम होंगे. उन्होंने बताया कि पुरुलिया की भजन गायिका शीतल कटारुका भक्ति की रसधारा बहायेंगी. सावन सिंधारा महोत्सव के सफल आयोजन में सचिव नारायण विजयवर्गीय, कोषाध्यक्ष बजरंग सोमानी, सहसचिव प्रदीप शर्मा, बिनोद अग्रवाल, संदीप विजयवर्गीय, संदीप अग्रवाल, शिव शर्मा, संगीता अग्रवाल, सुनीता मित्तल, शीतल अग्रवाल, कविता सोमानी आदि मुख्य योगदान दे रहे हैं. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही