Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः सरला बिरला विवि का छठा स्थापना दिवस मना

Advertisement
Advertisement
Ranchi: सरला बिरला विवि के बीके बिरला ऑडिटोरियम में यूनिवर्सिटी का छठा स्थापना दिवस मनाया गया. बिजय कुमार दालान, कुलपति प्रोफेसर गोपाल पाठक, मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी डॉ प्रदीप वर्मा, कुलसचिव प्रो विजय कुमार सिंह ने द्वीप प्रज्जवित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई. मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिकुलाधिपति सह भारत आरोग्य एवं ज्ञान मंदिर ट्रस्ट, कोलकाता के सचिव बिजय कुमार दालान ने विवि के विकास और शैक्षिक व प्रशासनिक प्रगति की विस्तृत चर्चा की. कहा सरला बिरला विश्वविद्यालय बिरला परिवार द्वारा स्थापित गुणवत्ता के सभी मानकों के अनुरूप आधारभूत संरचना, शिक्षा, शोध, नवाचार के साथ-साथ रोजगार उपलब्ध कराने के दिशा में लगातार प्रयत्नशील है. सरला बिरला विश्वविद्यालय महज कुछ ही समय में राष्ट्रीय मानक के अनुरूप अपने आप को स्थापित करते हुए विश्व के कई नामचीन विश्वविद्यालय के साथ आपसी समझौते करने में कामयाब हुआ है, जिसका फायदा हमारे छात्रों को मिलेगा. विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर गोपाल पाठक ने विवि छठे स्थापना दिवस पर कर्मचारियों, पदाधिकारियों और प्राध्यापकों की मेहनत एवं लगन को याद किया और इसकी सफलता का आधार भी माना. उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ चरित्र निर्माण पर बल देना हमारा उद्देश्य है, क्योंकि सिर्फ डिग्री ही नहीं बल्कि चरित्र भी हमारी पहचान है. इस मौके पर मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी डॉ प्रदीप वर्मा ने विवि के छह वर्ष पूरे होने पर सभी की बधाई और शुभकामनाएं दी. कहा कि मन, बुद्धि और आत्मा का संतुलित समन्वय ही पूर्ण मानव व्यक्तित्व का निर्माण कर सकता है. उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन मे केवल रोटी, कपड़ा और मकान ही हमारा लक्ष्य नहीं होना चाहिए बल्कि दूसरों के प्रति सम्मान का भावना होना भी आवश्यक है. उन्होंने कैकई और मंथरा की कहानी की चर्चा करते हुए कहा कि मंथरा को उचित सम्मान नहीं मिलने के कारण ही कैकई को पति वियोग, पुत्र त्याग एवं वैधव्य का सामना करना पड़ा था. इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर गोपाल पाठक, कुलसचिव प्रोफेसर विजय कुमार सिंह, उप कुलसचिव प्रो अमित गुप्ता, चीफ़ फाइनेंस ऑफिसर सतीश कुमार, मैनेजर पी एंड ए अजय कुमार, पीएओ प्रवीण कुमार, प्रो नीलिमा पाठक, डॉ संदीप कुमार, प्रो धर बी दंडीन, डॉ सुबानी बारा, हरी बाबू शुक्ला , डॉ शैलेश नारायण, डॉ आरके सिंह, नरहरि दास, प्रो राहुल वत्स, डॉ अशोक कुमार अस्थाना, डॉ राधा माधव झा, डॉ विश्वरूप सामान्ता, डॉ पार्थ पाल, डॉ अभिषेक चौहान, डॉ पूजा मिश्रा, डॉ रिया मुखर्जी, प्रो आदित्य विक्रम वर्मा, डॉ भारद्वाज शुक्ला, डॉ दीपक प्रसाद, डॉ मनोज पांडे,  अनुभव अंकित,  सुभाष नारायण शाहदेव,  राहुल रंजन,  आदित्य रंजन, उत्सव उमंग, आशीष इत्यादि सहित विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारी, प्राध्यापक एवं काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. उक्त जानकारी विवि के कार्मिक एवं प्रशासनिक पदाधिकारी अजय कुमार ने दी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही