Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : नारा लगाना शिक्षक को गुजरा नागवार, गाली-गलौज की, धार्मिक संगठनों ने किया विरोध

Advertisement
Advertisement
  • शिक्षण संस्थान में घुसकर की नारेबाजी
  • शिक्षक को हटाने की मांग पर अड़ा धार्मिक संगठन
  • इंस्टीट्यूट ने माफीनामा जारी करते हुए शिक्षक को संस्थान से निकाला
Ranchi : हरमू रोड स्थित पंचवटी टावर के फिजिक्स वाला इंस्टीट्यूट में शुक्रवार दोपहर धार्मिक संगठनों के साथ मिलकर वहां पढ़ने वाले स्टूडेंट्स ने जमकर हंगामा किया. स्टूडेंट्स इंस्टीट्यूट के अंदर घुसकर धार्मिक नारेबाजी करने लगे. दरअसल, गुरुवार की शाम इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स क्लास के बाद निकल रहे थे. इस दौरान कुछ दोस्तों के साथ वे धार्मिक नारा लगाते हुए निकल रहे थे. छात्रों का आरोप है कि इंस्टीट्यूट में ही पढ़ाने वाले दूसरे समुदाय के शिक्षक स्टूडेंट्स के साथ गाली-गलौज करने लगे. बात बढ़ने के बाद शिक्षक द्वारा हिंदपीढ़ी से लड़कों को बुलाकर मारपीट कराने की धमकी भी दी गई. स्टूडेंट्स ने आरोप लगाया कि शिक्षक द्वारा जाति सूचक गालियां भी दी गईं.

संस्थान से शिक्षक को बाहर का रास्ता दिखाने के बाद छात्र हुए शांत

इधर, इस घटना से नाराज स्टूडेंट्स ने शुक्रवार को धार्मिक संगठनों के साथ मिलकर इंस्टीट्यूट व प्रबंधन पर धावा बोला. इंस्टीट्यूट पहुंचकर उन्होंने शिक्षक को संस्थान से हटाने की मांग की. प्रबंधन ने इस दौरान उन्हें समझाने की काफी काेशिश की. पर वे शांत नहीं हुए. मामले को बढ़ता देख पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. शाम करीब पांच बचे इंस्टीट्यूट प्रबंधन ने माफीनामा जारी करते हुए स्टूडेंट्स से माफी मांगी. पत्र के माध्यम से ही प्रबंधन ने स्टूडेंट्स को जानकारी दी है कि उनकी मांग को पूरी करते हुए उक्त शिक्षक को संस्थान से निकाल दिया गया है. प्रबंधन के लिखित आश्वासन के बाद स्टूडेंट्स व धार्मिक संगठनों के कार्यकर्ता शांत हुए.
इसे भी पढ़ें – पलामू">https://lagatar.in/palamu-constable-dies-after-being-hit-by-train/">पलामू

: ट्रेन की चपेट में आने से हवलदार की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही