- स्मार्ट सिटी की जमीन हस्तांतरण में हुई गड़बड़ियों को सुधारा जा रहा, जल्द शुरू होगी रजिस्ट्री
Ranchi : रांची स्मार्ट सिटी ने एचईसी को बिजली शिफ्टिंग के एवज में बकाया 2.48
करोड़ रुपये पेमेंट कर दिया
है. वहीं एचईसी से रांची स्मार्ट सिटी को जमीन हस्तांतरण में हुई
गड़बड़ियों को भी सुधारा जा रहा
है. जल्द ही स्मार्ट सिटी में नीलाम हुए 11 प्लॉट की रजिस्ट्री शुरू हो
जाएगी. गौरतलब है कि सरकार ने रांची स्मार्ट सिटी के लिए एचईसी से 656 एकड़ जमीन ली
थी. स्मार्ट सिटी ने इस जमीन के 51 प्लॉट की नीलामी 2021 में शुरू की
थी. अप्रैल 2022 तक 11 प्लॉट का
ऑक्शन हुआ. जिन बिल्डरों को प्लॉट मिला था, उन्होंने जून 2022 तक पूरा पेमेंट भी कर दिया था, लेकिन जमीन हस्तांतरण में तकनीकी पेंच फंसने के कारण प्लॉट की रजिस्ट्री अब तक नहीं हो पाई
है. लगभग 60 एकड़ जमीन की नीलामी हुई है
तीन चरणों में ई-ऑक्शन में 6 आवासीय, तीन मिक्स यूज और दो इंस्टीट्यूशनल प्लॉट्स मिलाकर लगभग 60 एकड़ जमीन की नीलामी हुई
है. इसके बदले स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन को
इन्वेस्टर्स से करीब 410 करोड़ रुपए राजस्व प्राप्त हुआ
है. इसे भी पढ़ें – व्यापारियों">https://lagatar.in/bjps-support-for-indefinite-wholesale-market-bandh-traders/">व्यापारियों
के अनिश्चितकालीन होलसेल मंडी बंद को भाजपा का समर्थन [wpse_comments_template]
Leave a Comment