Ranchi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट स्मार्ट सिटी झारखंड में दम तोड़ने लगा है. रांची स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की योजनाओं में सिर्फ ट्रायल चल रहा है. निवेशकों को मास्टर प्लान के मुताबिक ही जमीन दी जा रही है, लेकिन राज्य सरकार के लिए मास्टर प्लान की बाध्यता नहीं है. सरकार अपने मन मुताबिक मास्टर प्लान में छेड़छाड़ कर जमीन का नेचर ही नहीं प्रोजेक्ट को भी बदल दे रही है. इसी छेड़छाड़ की वजह से रांची स्मार्ट सिटी के कन्वेंशन सेंटर के 15 प्रतिशत काम में 55 करोड़ रुपये बर्बाद हो गए. 390 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट और पैसा डंप हो गया. त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और जमशेदपुर के पूर्व सांसद डॉ. अजय कुमार पर जानलेवा हमला हुआ है. घटना बुधवार शाम की है. डॉ. अजय कुमार वहां मोटरसाइकिल रैली निकाल रहे थे. इस दौरान उपद्रवियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी. यह घटना राज्य सरकार के मंत्री सुशांत चौधरी की मौजूदगी में हुई. घायलावस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया. 1000 करोड़ के अवैध खनन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अब साहिबगंज के जिला उपायुक्त रामनिवास यादव को पूछताछ के लिए तलब किया है. ईडी ने बुधवार को एक समन जारी कर उन्हें 23 जनवरी को जांच एजेंसी के रांची स्थित जोनल कार्यालय में हाजिर होने को कहा है. झारखंड सहित पांच राज्यों की छह विधानसभा सीटों और एक केंद्र शासित प्रदेश की लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने बुधवार को तारीखों का ऐलान किया. 27 फरवरी को मतदान और 2 मार्च को परिणाम आएगा. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में शुभमन गिल ने 208 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. इस दौरान गिल ने सचिन, विराट, धवन समेत कई दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ा.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/1-13.jpeg"
alt="" width="810" height="1280" />

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/02.jpeg"
alt="" width="1037" height="1280" />

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/2-11.jpeg"
alt="" width="793" height="1280" />

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/3-13.jpeg"
alt="" width="1063" height="1280" />

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/04.jpeg"
alt="" width="1140" height="1280" />

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/4-13.jpeg"
alt="" width="1066" height="1280" />

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/8-12.jpeg"
alt="" width="1280" height="1015" /> [wpse_comments_template]
Leave a Comment