Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची का तस्कर 80 लाख रूपये की अफीम के साथ यूपी में गिरफ्तार

Ranchi: 80 लाख रूपया की अफीम के साथ रांची का तस्कर यूपी में गिरफ्तार हुआ है. यूपी के बरेली जिले के शाही थाना की पुलिस और एसटीएफ लखनऊ की संयुक्त टीम ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार हुए तस्करों में रांची के सहदेव नगर शिव मंदिर के पास रहने वाले मुकेश चौरसिया उर्फ मंटू और उनका पुत्र प्रियांशु चौरसिया शामिल है. इन दोनों के पास से 4-4 किलो अफीम बरामद की गई है. जिसका अंतरराष्ट्रीय बाजार में मूल्य 80 लाख रूपया आंकी गई है. इसे भी पढ़ें –जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-car-damaged-due-to-stumbling-of-mixer-machine-in-kadma-major-accident-averted/">जमशेदपुर

: कदमा में मिक्सर मशीन की ठोकर से कार क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला

ड्रग्स के खिलाफ चले अभियान में मिली सफलता

बता दें कि बरेली पुलिस ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ अभियान चला रही है. इसी दौरान रविवार को शाही थाना पुलिस और लखनऊ एसटीएफ की टीम ने नगर पंचायत शाही तिराहे से पिता-पुत्र को आठ किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया. वहीं आरोपियों ने पुलिस को बताया कि अफीम नेपाल के लोगों से खरीद कर झारखण्ड, बिहार और उत्तर प्रदेश के रास्ते से उत्तराखंड में ग्राहकों की बेचने जा रहे थे. मगर रास्ते में ही दोनों गिरफ्तार हो गए. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है. इसे भी पढ़ें –जम्मू-कश्मीर">https://lagatar.in/encounter-in-jammu-and-kashmirs-kupwara-two-terrorists-killed/">जम्मू-कश्मीर

के कुपवाड़ा में एनकाउंटर, दो आतंकी मार गिराये गये
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही