Search

 
 
 

रांची: रिम्स के MBBS हॉस्टल में सांपों का बसेरा, परेशान छात्राओं ने लगाई गुहार

 
Saurav Shukla Ranchi: रिम्स 2019 बैच की छात्राएं हॉस्टल की जर्जर स्थिति से परेशान है. पिछले 3 सालों से परेशानी का आलम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. परेशान छात्राओं ने प्रशासनिक भवन पहुंचकर निदेशक को अपनी समस्याओं से अवगत कराया. छात्राओं ने कहा कि ना तो हॉस्टल में पीने का पानी मिलता है और ना ही कमरे की स्थिति रहने लायक है. हॉस्टल में सांपों ने अपना बसेरा बना लिया है, इससे भी छात्रा दहशत में हैं. इसे भी पढ़ें-BREAKING">https://lagatar.in/breaking-news-jharkhands-lawyers-will-stay-away-from-judicial-work-against-the-increase-in-court-fees-know-the-instructions-of-the-council/">BREAKING

NEWS : कोर्ट फीस में वृद्धि के खिलाफ न्यायिक कार्य से दूर रहेंगे झारखंड के वकील, जानिए काउंसिल का निर्देश

टूट रही है छत

2019 बैच की छात्राओं ने कहा, “हॉस्टल के कमरे में पिछले 3 सालों से भी अधिक समय से सीपेज की समस्या है. साथ ही छत भी टूट कर गिरता है. जिससे बड़ी दुर्घटना होने की संभावना अक्सर बनी रहती है. वहीं कमरे में पौधे का जड़ भी पनप आया है. जिससे कमरे की हालत पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है.” https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/sss-1-2.jpg"

alt="" width="530" height="567" />

रिम्स प्रबंधन पर सीनियर छात्राओं से भेदभाव का आरोप

रिम्स प्रशासनिक भवन के पास जुटे एमबीबीएस की छात्राओं ने आरोप लगाते हुए कहा, “प्रबंधन के द्वारा सीनियर छात्राओं के साथ भेदभाव किया जा रहा है. एमबीबीएस-बीडीएस 2020-21 के जूनियर छात्राओं को सिंगल सीटर रूम अलॉट किया गया है, जबकि हमें एक रूम में 3 से 4 लोगों को रहना पड़ रहा है. साथ ही एक फ्लोर पर 2 वॉशरूम है, जिसका इस्तेमाल 25 से 30 छात्राएं करती है.” इसे भी पढ़ें-कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-students-of-kailash-rai-saraswati-vidya-mandir-hoisted-the-flag-in-cbse-10th/">कोडरमा

: CBSE 10th में कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

हॉस्टल आवंटन में मनमानी- छात्रा

छात्राओं ने कहा कि हॉस्टल के आवंटन में रिम्स प्रबंधन के द्वारा मनमानी की जा रही है. हॉस्टल नंबर 7 के तीसरे तल्ले पर 51 रूम खाली है. इनमें 10 कमरा आवंटित हुआ है, लेकिन अभी भी 41 कमरे बंद पड़े हुए हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/ssss-3-2.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

पास ऑउट छात्राओं का हॉस्टल पर कब्जा

एमबीबीएस की छात्राओं ने कहा कि रिम्स में एमबीबीएस के साथ इंटर्नशिप पूरा कर चुकी छात्राओं का भी हॉस्टल के कमरे पर कब्जा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही