Search

Ranchi : सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत ने जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप, सुरक्षा की मांग

Ranchi : आदिवासी धर्म, संस्कृति और परंपराओं की रक्षा को लेकर सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत ने जान से मारने की धमकी मिलने और फिरौती मांगने का आरोप लगाया है. उन्होंने इस मामले में प्रशासन से जल्द कार्रवाई और सुरक्षा देने की मांग की है. निशा भगत का कहना है कि उन्हें पिछले काफी समय से सोशल मीडिया के माध्यम से गालियां और धमकियां मिल रही थीं. इसकी जानकारी उन्होंने पहले ही गुमला और रांची पुलिस, तत्कालीन डीजीपी अनुराग गुप्ता और गृह मंत्रालय को लिखित रूप से दी थी.
 
उनके अनुसार, हाल ही में इंस्टाग्राम पर उन्हें धमकी भरा संदेश मिला. इसके बाद उन्होंने पिठोरिया थाना क्षेत्र से जुड़ी एक घटना का इंटरव्यू फेसबुक पर साझा किया. इस पोस्ट पर 'इमरान किंग' नाम के एक व्यक्ति ने कथित तौर पर कमेंट कर फिरौती की मांग की और रकम नहीं देने पर हत्या की धमकी दी. निशा भगत ने आरोप लगाया कि धमकी देने वाला व्यक्ति झारखंड के कुख्यात अपराधी प्रिंस खान से जुड़ा हुआ है. हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आदिवासी समाज और डीलिस्टिंग की मांग को लेकर चलाए जा रहे उनके अभियान के कारण उन्हें लगातार निशाना बनाया जा रहा है. उनका कहना है कि उन्होंने हाल ही में पूरे झारखंड में पदयात्रा की घोषणा की है और इसी वजह से उन्हें डराने की कोशिश की जा रही है. निशा भगत ने पुलिस प्रशासन पर समय रहते कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया. उनका कहना है कि यदि पहले की शिकायतों पर सख्त कदम उठाए जाते, तो ऐसी स्थिति नहीं बनती.

उन्होंने सरकार और पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है. वहीं, इस मामले में पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही