Search

 
 
 

रांचीः सड़क हादसे में समाजसेवी अब्दुल बारीक की मौत

 
Ranchi: कांके थाना क्षेत्र के मिल्लत कॉलोनी निवासी अब्दुल बारीक उर्फ दुल्लू (52 वर्ष) पिता स्व. अब्दुल मनान की होचर स्थित रिंग रोड पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. घटना मंगलवार दोपहर 2.30 बजे की है. घटना के संबध में पुलिस ने बताया कि टुल्लू अपने दोस्त शरमत आलम की स्कूटी संख्या जेएच 01 इओ 4155 को लेकर रिंग रोड गए थे. वह रिंग रोड पर स्कूटी लेकर खड़े थे. इसी बीच अज्ञात वाहन ने आकर धक्का मार दिया और कुचल दिया. जिससे टुल्लू के सिर पर गंभीर चोटें आयीं और घटनास्थल पर ही मौत हो गई. शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वे हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें- बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-excise-department-team-demolished-2-illegal-liquor-distilleries-seized-100-liters-of-mahua-liquor/">बोकारो

: उत्पाद विभाग की टीम ने 2 अवैध शराब भट्ठियों को किया ध्वस्त, 100 लीटर महुआ शराब जब्त
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही