Search

 
 
 

रांची : गरीबों और जरूरतमंदों के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मनाया नया साल

 

राजधानी रांची के अलग-अलग हिस्सों में जाकर गरीबों के बीच कंबल और भोजन का किया वितरण

Ranchi : राजधानी रांची में चारों तरफ नव वर्ष के जश्न का माहौल था. लोग जश्न मना रहे थे. वहीं कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गरीबों और जरूरतमंदों के साथ अपना नया साल मनाया. 31 दिसंबर की देर रात सामाजित कार्यकर्ताओं की टोली शहर के विभिन्न इलाकों में गई, वहां सड़क किनारे खुले आसमान के नीचे सो रहे गरीबों को कंबल और भोजन दिया. कड़ाके की इस ठंड में कंबल और गर्म भोजन पाकर गरीबों के दिल से दुआएं निकली. कंबल और भोजन वितरण करने वालों में समीर कुमार, राजीव कुमार, चुन्नू, सुगंध सिंह, मोहम्मद शाहबाज शेख, गौतम सिंह, अमित कुमार आदि शामिल थे.

हर साल गरीबों के साथ ही मनाते हैं नया साल

यह सभी सामाजिक कार्यकर्ता हर साल अपना नया साल गरीबों के साथ ही मनाते हैं. इनलोगों का कहना है कि गरीबों के साथ नया साल मनाने में जो आनंद आता है, वह अद्भूत होता है. एक सुखद और सुकून की अनुभूति होती है. गरीबों की दुआएं भी मिलती है, जिससे जीवन की गाड़ी आराम से चलती है. गरीबों की दुआओं में बहुत शक्ति होती है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/2-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : Exclusive:">https://lagatar.in/exclusive-nishikant-ji-keep-making-predictions-everything-will-be-revealed-in-two-days-sarfaraz/">Exclusive:

निशिकांत जी करते रहें भविष्यवाणी, दो दिन में होगा सब खुलासा: सरफराज
[wpse_comments_tempate]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही