Search

रांची : सोटो ने बीआईटी मेसरा में अंगदान को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

Ranchi : झारखंड स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन (सोटो) द्वारा मंगलवार को बीआईटी मेसरा में अंगदान को लेकर जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया. इसमें बीआईटी मेसरा के 2023 बैच के लगभग एक हजार छात्रों के साथ अलग अलग विभागों के प्रोफेसर मौजूद थे. छात्रों को संबोधित करते हुए सोटो के नोडल पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन ने अंगदान के विषय में जानकारी दी. साथ ही अंगदान की आवश्यकता और महत्व के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि मृत्यु के बाद यदि अंग किसी जरूरतमंद के काम आ जाए, तो इससे बड़ा दान कोई नहीं है, क्योंकि अंगदान महादान है.

अंगदान के संकल्प की दी गयी जानकारी

सोटो की आईईसी परामर्शी सालविया शार्ली ने अंगदान का संकल्प कैसे लें, इसकी जानकारी दी और कहा कि सभी को अंग प्रत्यारोपण का इंतजार कर रहे मरीजों की जान बचाने के लिए अंगदान का संकल्प लेना चाहिए. बीआईटी मेसरा से प्रो संजय कुमार, प्रो विशाल शाह, प्रो कीर्ति अभिषेक ने इस जागरूकता सत्र के आयोजन में मुख्य भूमिका निभाई. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/vhp-meetings-will-be-held-at-156-places-in-jharkhand/">झारखंड

में 156 स्थानों पर होंगी विहिप की सभाएं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//