Search

 
 
 

रांची : गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल में 26 जनवरी को सजेगा विशेष दीवान

 
Ranchi : गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल, कमरे में शुक्रवार को दशमेश पिता श्रीगुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर विशेष दीवान सजाया जायेगा. साथ ही गणतंत्र दिवस के साथ स्कूल का दसवां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनेगा. इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है. श्रीगुरु सिंह सभा के पूर्व महासचिव प्रां हरमिंदरबीर सिंह ने बताया कि बुधवार से यहां अखंड सहज पाठ की शुरुआत हुई. पाठी 48 घंटे तक लगातार रात-दिन पाठ करेंगे. शुक्रवार को दिन के साढ़े दस बजे पाठ की समाप्ति के बाद विशेष दीवान सजेगा. इसमें मेन रोड गुरुद्वारा साहिब के हजुरी रागी भाई भरपुर सिंह जी सार्थियों संग पहले शबद गायन कर साध संगत को गुरवाणी से जोड़ेंगे. इनके बाद अमृतसर से आये दरबार साहिब के हजुरी रागी भाई गुरविंदर सिंह आनंदपुरी जी शबद गायन कर श्रद्धालुओं को निहाल करेंगे. इस बीच श्रीगुरु गोविंद सिंह जी के जीवन दर्शन पर कथावाचन भी किया जायेगा. दिन के ढाई बजे अरदास के साथ दीवान की समाप्ति होगी. गुरु का अटूट लंगर बरतेगा. पंगत में बैठ साध संगत लंगर छकेंगे. दीवान के दौरान 26 जनवरी को लेकर भी विविध कार्यक्रम बच्चों द्वारा पेश किया जायेगा. रंजीत सिंह हैप्पी, शरणजीत सिंह, रणवीर सिंह, तनिंदर सिंह, सुरेंद्र सिंह और सुरजीत सिंह इसके सफल आयोजन में मुख्य योगदान दे रहे हैं. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/ranchi-devotees-gathered-in-the-annual-festival-of-kali-temple/">रांची

: काली मंदिर के वार्षिकोत्सव में उमड़े श्रद्धालु
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही