Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची :  एक्वा वर्ल्ड में मदर्स डे पर विशेष कार्यक्रम आयोजित, रिद्धिमा को बेस्ट मदर का खिताब

Advertisement
Advertisement
Ranchi : एक्वा वर्ल्ड में रविवार को मदर्स डे के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम मदर्स डे स्पेशल का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बेस्ट मदर प्रतियोगिता और दीपांजलि ग्रुप के द्वारा प्रस्तुत `मां` के थीम पर नृत्य कार्यक्रम रहा. कार्यक्रम की शुरुआत में विपुल नायक के नेतृत्व में दीपावली ग्रुप के बच्चों ने ,`मां मेरी मां प्यारी मां मम्मा`, मां तू कितनी भोली है, मेरी मां, तेरी उंगली पकड़कर चला मैं, आदि गीतों पर मनमोहक नृत्य पेश किये गये. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-barkagaon-police-conducted-raids-seized-60-tonnes-of-illegal-coal/">हजारीबाग

: बड़कागांव पुलिस ने चलाया छापामारी अभियान, 60 टन अवैध कोयला जब्त बेस्ट मदर प्रतियोगिता में रैंप पर कैटवॉक प्रतियोगिता और प्रश्नोत्तर का भी आयोजन किया गया. इसमें माताओं को मां की भूमिका पर बताना था. बेस्ट मदर का खिताब रिद्धिमा ने जीता जबकि दूसरे स्थान पर विनीता रहीं और तीसरे स्थान पर राजन कौशल रही. सभी विजेताओं को एक्वा वर्ल्ड की को चेयरमैन श्रीमती विद्या झा ने पुरस्कृत किया. बेस्ट मदर को क्रॉउन भी पहनाया गया. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-bjp-leader-manorama-rana-honored-in-delhi/">हजारीबाग

:  भाजपा नेत्री मनोरमा राणा को दिल्ली में सम्मानित किया गया माताओं ने स्टेज पर ग्रुप डांस भी किया और अपने बच्चों के साथ खूब मस्ती की. इस अवसर पर काफी बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.इस कार्यक्रम को सफल बनाने में हसन अली , धीरज , सुमित , संतोष, गौरव , रवि ,सत्य प्रकाश आदि का योगदान रहा. दीपांजलि ग्रुप की तरफ से विपुल नायक के नेतृत्व में आशवी, आरुषि, प्रणीता,यश,आयुष आदि ने हिस्सा लिया.   [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही