Search

 
 
 

रांची : बरियातू क्षेत्र के कई PDS दुकानों का विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

 
Ranchi: रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशनुसार शुक्रवार को रांची विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी मोनी कुमारी द्वारा बरियातू क्षेत्र के जन वितरण प्रणाली दुकानों का निरीक्षण किया गया. वार्ड संख्या 1 व 9 के विभिन्न जन वितरण प्रणाली दुकानों के निरीक्षण के लिए उन्होंने उपस्थित राशन कार्डधारियों से भी बातचीत की. कार्डधारियों द्वारा बताया गया कि प्रत्येक माह खाद्यान्न का वितरण समय से हो रहा है. कुछ कार्डधारी द्वारा चना दाल वितरण नहीं होने की बात कही गई, जिसपर विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी द्वारा संबंधित पीडीएस डीलर को चना दाल वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. मोनी कुमारी ने सभी पीडीएस डीलर को वर्तमान माह का खाद्यान्न वितरण जल्द से जल्द सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. इसे भी पढ़ें -रांची:">https://lagatar.in/ranchi-5-criminals-arrested-for-arson-and-firing-in-tanker/">रांची:

टैंकर में आगजनी व फायरिंग करने वाले 5 अपराधी अरेस्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही