Search

 
 
 

रांची : बुढ़मू में डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक की मौत, दो रिम्स रेफर

 
Ranchi : राजधानी रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ने एक युवक की जान ले ली. वहीं दो गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों का बुढ़मू सीएचसी में प्राथमिक इलाज कर रिम्स रेफर कर दिया गया है. वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के रिम्स भेज दिया गया है. घटना बुढ़मू थाना क्षेत्र के भूर नदी के पास घटी. जानकारी के अनुसार मांडर से एक बाइक संख्या JH-01-CA-8997 पर सवार होकर तीन व्यक्ति बुढ़मू प्रखंड के तिरु फॉल आ रहे थे. इसी क्रम में बुढ़मू भूर नदी पुल के पास तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकारा गई. बाइक सवार तीनों युवक गिर गये. जिसमें मांडर मल्टी निवासी शिबासू खलखो (28 वर्ष) की मौत मौक़े पर ही हो गई और सुनील कुमार सहित एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए. दुर्घटना की सूचना पर पहुंची बुढ़मू थाना द्वारा घायलों को सीएचसी बुढ़मू में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक इलाज कर रिम्स रेफर कर दिया गया. वहीं मृतक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया. यहां बताते चलें कि तीनों व्यक्ति मांडर थाना क्षेत्र अंतर्गत मल्टी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं. साथ ही घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है. मृत्यु की सूचना पाकर शिबासू खलखो के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. इसे भी पढ़ें : हैदरनगर">https://lagatar.in/mob-lynching-of-three-youths-from-hydernagar-in-aurangabad/">हैदरनगर

के तीन युवकों की औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही