Search

 
 
 

रांची : झारखंड पुलिस मुख्यालय के पास घर में घुसी तेज रफ्तार कार,कई घायल

 
Ranchi : राजधानी में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. तेज रफ्तार से जा रही कार अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गई. इस घटना में करीब छह लोग घायल हो गए. घटना शनिवार दोपहर को हुई है. रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र के झारखंड पुलिस मुख्यालय के पास स्थित भोकड़ो पुल के पास हुई है. जहां जेएच01सी क्यू 2142 नंबर की कार अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गई. इस घटना में छह लोग घायल हो गए. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया और कार को अपने कब्जे में ले लिया है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कार की गति तेज थी, जिस वजह से यह घटना हुई. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/ranchi-hc-judge-and-jhalsa-acting-president-justice-sujit-narayan-took-cognizance-rape-case-two-sisters/">रांची

: दो बहनों के रेप केस में HC जज व झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस सुजीत नारायण ने लिया संज्ञान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही