Search

रांची : राष्ट्रीय खेल दिवस पर साईं नाथ यूनिवर्सिटी में खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन

Ranchi :  राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर साईं नाथ यूनिवर्सिटी में अंतर विभागीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. यह प्रतियोगिता डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकल एजुकेशन (शारीरिक शिक्षा विभाग) द्वारा आयोजित की गयी. कार्यक्रम की शुरुआत में यूनिवर्सिटी के कुलपति (वीसी) प्रो. डॉ. एस. पी. अग्रवाल ने मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर माल्यापर्ण और श्रद्धासुमन अर्पित की. इस अवसर पर कुलपति ने छात्र-छात्राओं से खेलों को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के रूप में खेल की भावना से खेलने को प्रेरित किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अग्रवाल ने खेल के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि खेल-कूद का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है. यह शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक विकास के लिए अनिवार्य है. खेल-कूद को जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा माना जाना चाहिए. इस दिन का मुख्य उद्देश्य खेलों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है.

सभी विभागों के 450 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

अंतर विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत वॉलीबॉल और टग ऑफ वार का आयोजन किया गया, जिसमें सभी विभागों के 450 छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. यूनिवर्सिटी के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. साजिद अंसारी, सहायक प्राध्यापक प्रो. खिरोधर महतो, प्रो. नितेश कुमार और प्रो. अरूण कुमार की भूमिका सराहनीय रही. मौके पर विजयी छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय के कुलपति के हाथों पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp