Search

रांची SSP की आम लोगों से अपील, कोविड-19 की दवा रेमडिसविर की कालाबाजारी करने वाले गिरोह की दे सूचना

Ranchi : बढ़ते कोरोना संक्रमण के तेजी से फैलने के बाद एंटी-वायरल ड्रग रेमडिसविर की भारी किल्लत हो गई है. कोविड-19 की रेमडिसविर का कालाबाजारी की सूचना आ रही है. इसको लेकर रांची एसएसपी ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा है कि इस प्रकार के अवैध कारोबार में संलिप्त गिरोह के बारे में यदि किसी के पास कोई जानकारी हो तो, एसएसपी रांची के 9431706136, सिटी एसपी रांची के 9431706137, सिटी डीएसपी रांची के 9431706139 और नियंत्रण कक्ष के 6051- 2215855 नंबरों पर संपर्क कर सूचित करें. सूचना देने वाले का नाम पता गुप्त रखा जाएगा.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/04/letteess.jpg"

alt="" class="wp-image-51446"/>

कोरोना के इलाज में हो रहा रेमडिसविर का उपयोग

बता दें कि रेमडिसविर दवा को Gilead Sciences ने इबोला वायरस के इलाज के रूप में विकसित किया था, लेकिन अब इसका इस्तेमाल कोरोना के इलाज में हो रहा है. रिसर्च रिपोर्ट में बताया गया है कि यह उस एन्जाइम को ब्लॉक करती है जो कोरोना वायरस की कॉपी बनाने में मदद करता है इसकी वजह से वायरस शरीर में फैल नहीं पाता है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//