Search

 
 
 

रांची : वाहन चेकिंग की स्थिति जांचने सादे वेश में निकले एसएसपी, चार थानेदार से मांगा स्पष्टीकरण

 
Ranchi  : वाहन चेकिंग की स्थिति की जांच करने सादे वेश में एसएसपी चंदन सिन्हा मंगलवार को रांची की सड़कों पर निकले. इस दौरान एसएसपी ने पाया कि अल्वर्ट एक्का चौक पर जांच कड़ाई से की जा रही थी. लेकिन अन्य स्थानों पर जांच में काफी ढिलाई बरती जा रही थी. जिन स्थानों पर वाहन चेकिंग सही तरीके से नहीं की जा रही थी, संबंधित सुखदेव नगर, लालपुर, चुटिया और अरगोड़ा थाना प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/3311.jpg"

alt="" width="600" height="400" />  

पुलिस टीम को पुरस्कृत करने का दिया आदेश

अल्वर्ट एक्का चौक पर अच्छी तरह से वाहन चेकिंग का कार्य कर रही पुलिस टीम को एसएसपी की ओर से पुरस्कृत करने का आदेश दिया गया है. हेलमेट पहने होने के कारण कोई भी पुलिसकर्मी एसएसपी को पहचान नहीं पाया. गौरतलब है कि एसएसपी ने मंगलवार की सुबह 5:30 से 7:30 बजे तक दो पहिया वाहनों की सघन जांच का निर्देश दिया था. यह जांच अल्वर्ट एक्का चौक, सुजाता चौक, अरगोड़ा चौक, न्यू मार्केट चौक और लालपुर चौक पर करने को कहा गया था.
इसे भी पढ़ें – बाबूलाल">https://lagatar.in/babulal-wrote-a-letter-to-dgp-said-give-security-to-sunil-tiwari-and-anuranjan-ashok/">बाबूलाल

ने डीजीपी को लिखा पत्र, कहा- सुनील तिवारी और अनुरंजन अशोक को दें सुरक्षा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही