Ranchi: राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के मकसद से एसएसपी किशोर कौशल ने जिले के सभी डीएसपी और थानेदारों के साथ सोमवार को बैठक की. बैठक के दौरान एसएसपी ने 26 जनवरी, सरस्वती पूजा और भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को लेकर सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित कई बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिए. एसएसपी ने बैठक में चेन व मोबाइल छिनतई, बाइक चोरी, साइबर अपराध समेत अन्य बिंदुओं पर विशेष रूप से चर्चा की. एसएसपी ने थानों में लंबित मामले को जल्द से जल्द निष्पादित करने का निर्देश भी थानेदारों को दिया.
थानेदार करें करवाई, नहीं तो नपेंगे
मीटिंग के दौरान एसएसपी ने थानेदारों से कहा कि जिस थाना क्षेत्र में मटका का अड्डा, शराब और ड्रग्स की बिक्री होती है और इसकी शिकायत वरीय अधिकारियों को मिलती है और पुलिस की स्पेशल टीम छापेमारी कर मटका का संचालन करने वाले और ड्रग्स बेचने वालों को पकड़ती है. तब यह माना जाएगा कि संबंधित इलाके के थानेदार की मिलीभगत से अड्डे का संचालन हो रहा है. ऐसी स्थिति में संबंधित इलाके के थानेदार पर सीधी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने थानेदारों को निर्देश दिया कि ऐसे अपराधियों पर अंकुश लगाएं. किसी भी हाल में अपने-अपने क्षेत्र में मटका व शराब का अड्डा नहीं चलने दें. प्रतिदिन अड्डे पर छापेमारी कर संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेजें. उन्होंने थानेदारों को यह भी निर्देश दिया कि छिनतई, बाइक चोरी और गृहभेदन आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाना जरूरी है. इसके लिए अपराधियों की सूची बनाएं.
इसे भी पढ़ें – गणतंत्र">https://lagatar.in/corporations-special-preparation-for-republic-day-celebrations-instructions-to-remove-encroachments-along-with-cleanliness/">गणतंत्र
दिवस समारोह को लेकर निगम की विशेष तैयारी, सफाई के साथ अतिक्रमण हटाने का निर्देश [wpse_comments_template]
दिवस समारोह को लेकर निगम की विशेष तैयारी, सफाई के साथ अतिक्रमण हटाने का निर्देश [wpse_comments_template]
Leave a Comment