Search

 
 
 

रांची: शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से चुनाव को लेकर SSP ने CRPF के अधिकारियों के साथ की बैठक

 
Ranchi : लोकसभा चुनाव के छठे चरण में झारखंड के चार रांची समेत लोकसभा सीटों पर चुनाव होने हैं. इसे लेकर गुरुवार को एसएसपी चंदन सिन्हा की अध्यक्षता में चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए पुलिस पदाधिकारियों ने आवश्यक निर्देश दिया. जिसमें सिटी एसपी राजकुमार मेहता, ग्रामीण एसपी सीआरपीएफ के कमांडेंट,जैप के पदाधिकारी, होमगार्ड के पदाधिकारी, सीआईएसएफ के कमांडेंट, गोवा पुलिस के डीएसपी, रांची जिला के सभी डीएसपी, थाना प्रभारी, और पुलिस कर्मी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - लोहरदगा">https://lagatar.in/four-people-died-due-to-mudslide-while-digging-a-well-in-lohardaga/">लोहरदगा

में कुआं खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से चार लोगों की मौत

सुरक्षाबलों ने फ्लैग मार्च निकाला

रांची लोकसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने को लेकर गुरुवार की दोपहर सुरक्षाबलों ने फ्लैग मार्च निकाला. एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर सिटी एसपी राजकुमार मेहता और कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए नेतृत्व में राजधानी के संवेदनशील इलाके मोहाजिद नगर, निजाम नगर, समेत कई इलाके में सुरक्षाबलों के द्वारा फ्लैग मार्च किया गया. इस दौरान आम लोगों से बिना किसी डर भय का वोट करने का भी अपील पुलिस के पदाधिकारियों  द्वारा किया गया. लोकसभा चुनाव के छठे चरण में झारखंड के चार लोकसभा सीटों पर चुनाव होने हैं. राज्य के तीसरे चरण में रांची, गिरिडीह, धनबाद और जमशेदपुर में 25 मई को वोट डाले जायेंगे. इसे भी पढ़ें - गोड्डा">https://lagatar.in/godda-two-accused-of-assault-on-bjp-worker-arrested-sent-to-jail/">गोड्डा

: भाजपा कार्यकर्ता के साथ मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही