Ranchi : झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर एसएसपी चंदन सिन्हा ने अर्धसैनिक बल के पदाधिकारियों के साथ आज रविवार को एसएसपी कार्यालय में बैठक की. बैठक में विधानसभा चुनाव के शांतिपूर्ण और सुरक्षित समापन के लिए चर्चा की. साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. बता दें कि विधानसभ चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर रांची पुलिस पूरी तरह सक्रिय है. जिले के विभिन्न चौक-चौराहों पर स्टेटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) द्वारा छोटे-बड़े वाहनों की जांच की जा रही है.
रांची: विधानसभा चुनाव को लेकर SSP ने अर्धसैनिक बल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की
Last Updated: Oct 27, 2024 12:00 AM (IST)