Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: विधानसभा चुनाव को लेकर SSP ने अर्धसैनिक बल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की

 Ranchi : झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर एसएसपी चंदन सिन्हा ने अर्धसैनिक बल के पदाधिकारियों के साथ आज रविवार को एसएसपी कार्यालय में बैठक की. बैठक में विधानसभा चुनाव के शांतिपूर्ण और सुरक्षित समापन के लिए चर्चा की. साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. बता दें कि विधानसभ चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर रांची पुलिस पूरी तरह सक्रिय है. जिले के विभिन्न चौक-चौराहों पर स्टेटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) द्वारा छोटे-बड़े वाहनों की जांच की जा रही है.

पहले चरण में 13 नवंबर और दूसरे चरण में 20 नवंबर को वोटिंग होगी

झारखंड विधानसभा चुनाव इस बार दो चरणों में होंगे. पहले चरण में 13 नवंबर और दूसरे चरण में 20 नवंबर को वोटिंग होगी. पहले चरण में 13 जिलों की 30 सीटों पर मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में 16 जिलों की 36 सीटों पर वोट डाले जायेंगे. चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आयेंगे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही