Search

 
 
 

रांची : दुर्गा पूजा को लेकर एसएसपी ने डीएसपी और थानेदार के साथ की समीक्षा बैठक

 

जिले में सुरक्षा व्यवस्था की खुद मॉनिटरिंग करेंगे एसएसपी

Ranchi : दुर्गा पूजा को लेकर एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने जिले के डीएसपी और थानेदार के साथ रविवार को समीक्षा बैठक की. जिसमें दुर्गा पूजा की सुरक्षा पर विशेष सतर्कता और निगरानी रखने का निर्देश दिया. समीक्षा बैठक के दौरान किस थाना क्षेत्र में कितने पंडाल हैं, किस पंडाल में भीड़ ज्यादा होती है, कौन सा पंडाल संवेदनशील है और किस पंडाल में कितने बल को तैनात करने की आवश्यकता है. इन तमाम बातों को लेकर चर्चा की गयी और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गयी. इस मीटिंग के दौरान एसएसपी ने सभी थाना क्षेत्रों में थाना की गश्ती दल के अलावा पीसीआर, हाइवे, पेट्रोलिंग और मोटरसाइकिल दस्ते के साथ विशेष निगरानी का निर्देश दिया है. शहरी क्षेत्र को अलग-अलग जोन में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था की गई है. जोन की सुरक्षा की जिम्मेदारी संबंधित क्षेत्रों के डीएसपी को होगी, जबकि सेक्टर में बांटकर इंस्पेक्टरों को तैनात किया गया है. पूरी सुरक्षा की मॉनिटरिंग एसएसपी खुद करेंगे.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही