Search

 
 
 

रांची एसएसपी ने की क्राइम मीटिंगः अपराधियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

 
Ranchi: रांची पुलिस विशेष अभियान चलाएगी. इस दौरान अपराधियों के खिलाफ एक साथ कार्रवाई होगी. यह बात एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने रविवार को आयोजित क्राइम मीटिंग के दौरान कही. इस मीटिंग में जिले के सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, सभी डीएसपी और सभी थाना प्रभारी शामिल हुए. प्रत्येक सप्ताह रविवार को दिए गए निर्देशों की समीक्षा की जाएगी और लापरवाह एवं अक्षम पदाधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी.

ये दिशा-निर्देश दिए गए

शहर के प्रत्येक मुहल्ले को बीट में विभाजित कर प्रत्येक बीट के लिए प्रभारी पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किए जाएंगे. उस बीट पर अपराध नियंत्रण की दृष्टि से आसूचना संकलन, कारगर गश्ती सुनिश्चित कराना बीट पुलिस पदाधिकारी की जिम्मेवारी होगी. इसके लिए सभी थाना प्रभारियों को तीन दिन के अंदर बीट सिस्टम चालू करने का निर्देश दिया गया है. ग्रामीण क्षेत्र के थानों में 2-3 पंचायतों को मिलाकर एक पुलिस नोडल पदाधिकारी बनाया जाएगा. अपराध नियंत्रण के लिए अपराधकर्मियों का डाटाबेस तैयार करने, फरार अभियुक्तों के विरूद्ध छापेमारी, असमाजिक तत्वों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई, अवैध आग्नेयात्र, मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया गया. सामान्य अवधि के अतिरिक्त आदर्श आचार संहिता लागु होने के बाद अवैध नशीले पदार्थ और मादक पदार्थ के निर्माण एवं तस्करी के बिन्दु पर प्राप्त होने वाले जन शिकायत एवं सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई के लिए गठित दल को प्रभावी कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही