Search

 
 
 

रांची: SSP ने देर रात किया लॉ एंड ऑर्डर का निरीक्षण, दिए निर्देश

Ranchi : 24 सितम्बर की देर रात करीब 1 बजे रांची के एसएसपी राकेश रंजन अचानक शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सड़कों पर उतर आए. उनके इस औचक निरीक्षण की खबर किसी भी पुलिस अधिकारी या कर्मी को पहले से नहीं थी.
 

Ranchi : 24 सितम्बर की देर रात करीब 1 बजे रांची के एसएसपी राकेश रंजन अचानक शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सड़कों पर उतर आए. उनके इस औचक निरीक्षण की खबर किसी भी पुलिस अधिकारी या कर्मी को पहले से नहीं थी.

 

एसएसपी रंजन ने बिरसा चौक, मेन रोड, हरमू बायपास रोड और अरगोड़ा चौक सहित शहर के कई महत्वपूर्ण इलाकों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से सीधे संवाद किया. उन्होंने उनसे वाहनों की चेकिंग और पुलिस बल की तैनाती के बारे में जानकारी ली. इसके साथ ही, उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और जवानों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए.

 

अपराध नियंत्रण में ढिलाई ना हो

निरीक्षण के दौरान एसएसपी राकेश रंजन ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि अपराध नियंत्रण में किसी भी तरह की लापरवाही को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि अपराधी चाहे कितना भी बड़ा हो या उसे किसी भी प्रभावशाली समूह का संरक्षण क्यों न मिला हो, पुलिस को बिना किसी दबाव के उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को बिना किसी दबाव के कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि शहर में सुरक्षा और शांति बनी रहे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही