Search

 
 
 

रांची एसएसपी सड़क पर घूम रहे और अपराधी थाने संभाल रहे : बाबूलाल मरांडी

 
Ranchi : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि रांची के एसएसपी सड़क पर घूम रहे हैं और अपराधी थाने संभाल रहे हैं. आदिवासियों से घूस लेते रंगे हाथ पकड़े गए चार्जशीटेड और जमानत पर जेल से छूटी मीरा सिंह को थानेदार बनाने की आखिर रांची एसएसपी को कौन सी मजबूरी है. उन्होंने कहा कि पत्रकार पर 14 सनहा के बाद एफआईआर करने वाली तुपुदाना की थानेदार मीरा सिंह की करतूत फिर सामने आई है. चावल की कालाबाजारी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजे गये प्रदीप कुमार साहू के बंदी आवेदन पत्र को भी बाबूलाल ने सार्वजनिक करते हुए सवाल उठाया है. पत्र में प्रदीप साहू ने लिखा है कि उनके पत्रकार भाई संजय साहू को थानेदार ने गलत तरीके से फंसाया है. बाबूलाल ने कहा कि संजय साहू ने भी उन्हें पहले ही बताया था कि मीरा सिंह उसे फंसाने की कोशिश करेगी और वही हुआ. उन्होंने कहा कि आखिर सरकार की अपराधियों को महत्वपूर्ण जिम्मेवारी देने की कौन सी मजबूरी है? इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-brain-temporal-lobe-was-damaged-due-bullet-injury-rims-doctors-saved-life-by-performing-complex-surgery/">रांची

: गोली लगने से ब्रेन टेंपोरेल लोब हुआ डैमेज, जटिल सर्जरी कर रिम्स के डॉक्टरों ने बचायी जान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही