Ranchi : एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने सदर थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत को लाइन हाजिर कर दिया है. बता दें कि दरोगा लक्ष्मीकांत का कथित तौर पर एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें वो कोकर की पीड़िता मीना देवी व उनके परिजनों से अभद्र भाषा का प्रयोग करते दिख रहे हैं. इस मामले को कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने सोमवार को सदन में उठाया था. जिसके बाद एसएसपी ने सदर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर करने का निर्देश दिया है.
रांची : SSP ने सदर थाना प्रभारी को किया लाइन हाजिर, सदर DSP के रीडर व ASI पर रिश्वत मांगने की हो रही जांच
Last Updated: Feb 27, 2024 12:00 AM (IST)