Search

रांची SSP ने दिया सौहार्द का संदेश, रमज़ान पर रोज़ेदारों के बीच बांटे फल, दी बधाई

Ranchi : रांची में रमज़ान पर पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर तालमेल की एक मिसाल देखने को मिली. सोमवार रात एसएसपी राकेश रंजन अपनी टीम के साथ एकरा मस्जिद पहुंचे और रोज़ेदारों से मुलाकात की. 

Uploaded Image


राकेश रंजन ने सभी को रमज़ान की शुभकामनाएं देते हुए ईद के लिए भी अग्रिम बधाई दी. इस दौरान उनके साथ कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए समेत कई पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे.


Uploaded Image


एसएसपी और उनकी टीम ने मस्जिद के बाहर मौजूद रोजेदारों के बीच फल वितरित किए. उन्होंने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह की अफवाहों से दूर रहें और आपसी विश्वास को मजबूत करें.


कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया. खासकर हिंदपीढ़ी और लोअर बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में नमाज़ और इफ्तार के समय ट्रैफिक प्रबंधन और सुरक्षा को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. 

 

इस पहल को स्थानीय अंजुमन और मस्जिद कमेटी के सदस्यों ने सराहा और पुलिस प्रशासन के प्रति आभार जताया. रमज़ान के इस अवसर पर प्रशासन और जनता के बीच बेहतर तालमेल की यह पहल शहर में सकारात्मक संदेश देने वाली रही. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp