Ranchi : रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा कोरोना को मात देकर शनिवार को ड्यूटी पर लौटे आये हैं. गौरतलब है कि जब से लॉकडाउन के वक्त से ही रांची SSP सुरेंद्र झा ड्यूटी पर कोरोना योद्धा की तरह डटे रहते थे. लेकिन ड्यूटी के दौरान ही वे भी कोरोना संक्रमित हो गये थे. बीते 21 सितंबर को रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी थी. कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद सुरेंद्र कुमार झा होम अपने ही घर पर होम आइसोलेशन में थे.
रांची SSP सुरेंद्र कुमार झा ने दी कोरोना को मात, ड्यूटी पर लौटे
Last Updated: Oct 17, 2020 12:00 AM (IST)