Search

 
 
 

रांची SSP ने जुआ व ब्राउन शुगर के धंधे में संलिप्त 5 पुलिस कर्मियों को किया सस्पेंड

रांची एसएसपी राकेश रंजन ने पांच पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को सस्पेंड किया है. इन पर जुआ के खेल में मदद करने और प्रतिबंधित नशीले पदार्थ ब्राउन शुगर की बिक्री को संरक्षण देने के गंभीर आरोप है.
 

Ranchi : रांची एसएसपी राकेश रंजन ने पांच पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को सस्पेंड किया है. इन पर जुआ के खेल में मदद करने और प्रतिबंधित नशीले पदार्थ ब्राउन शुगर की बिक्री को संरक्षण देने के गंभीर आरोप है. सभी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने के निर्देश भी दिए गए हैं.

 

 

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों सोशल मीडिया पर दो अलग-अलग वीडियो तेजी से वायरल हुए थे. एक वीडियो में पुलिसकर्मी जुआ खेलने के एवज में कथित तौर पर पैसे लेते हुए दिखाई दे रहे थे.

 

वहीं दूसरे वीडियो में एक महिला ने टाइगर मोबाइल के जवानों पर सनसनीखेज आरोप लगाए. महिला का दावा था कि पुलिसकर्मी ब्राउन शुगर की बिक्री करने देने के बदले में उनसे पैसों की मांग करते हैं.

 

इस पर एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए पांच पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को सस्पेंड कर दिया. जिन जवानों को निलंबित किया गया है, वे मुख्य रूप से टाइगर मोबाइल और पीसीआर पीसीआर वैन में तैनात थे.

 

एसएसपी ने निलंबन तक ही कार्रवाई सीमित नहीं रखी है, बल्कि सभी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने के निर्देश भी दिए हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही