Search

 
 
 

देर रात रांची की सड़कों पर उतरे SSP, शराबियों और अड्डेबाजों को खदेड़ा

Ranchi News : पुलिस टीम ने तिलता चौक, कटहल मोड़, ओटीसी ग्राउंड, बड़ा तालाब परिसर, अरगोड़ा चौक समेत आसपास के इलाकों का निरीक्षण किया, जहां अक्सर असामाजिक तत्वों के जमावड़े और संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिलती है.
 
रांची एसएसपी

Ranchi News :  राजधानी रांची में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मंगलवार देर रात रांची एसएसपी राकेश रंजन सड़क पर उतरे. पुलिस अधिकारियों की टीम के साथ उन्होंने  शहर के कई संवेदनशील इलाकों में औचक निरीक्षण किया. इस दौरान पुलिस ने अड्डेबाजों और शराबियों को खदेड़ा. 


Uploaded Image

पुलिस टीम के साथ एसएसपी 



पुलिस टीम ने तिलता चौक, कटहल मोड़, ओटीसी ग्राउंड, बड़ा तालाब परिसर, अरगोड़ा चौक समेत आसपास के इलाकों का निरीक्षण किया, जहां अक्सर असामाजिक तत्वों के जमावड़े और संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिलती है.

 

निरीक्षण के दौरान कई जगह लोग खुले में शराब पीते और बेवजह अड्डेबाजी करते मिले. पुलिस अधिकारियों ने ऐसे लोगों को मौके से हटाया और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने व  जमावड़ा नहीं लगाने की चेतावनी दी. 


Uploaded Image

पुलिस कर्मियों को निर्देश देते एसएसपी 


इस दौरान ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह, सिटी एसपी पारस राणा, ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी, कोतवाली एसपी निखिल राय, कई डीएसपी और थाना प्रभारी भी मौजूद रहे. SSP ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि क्राइम हॉटस्पॉट वाले इलाकों में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा किसी भी हालत में नहीं होना चाहिए.


SSP राकेश रंजन ने संबंधित डीएसपी और थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार एंटी क्राइम चेकिंग, वाहन जांच और पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया. साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और अपराध की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही