Search

रांची: पुलिसिंग को दुरुस्त करने ग्रामीण इलाके के थानों में पहुंचे एसएसपी

एसएसपी के साथ ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर और डीएसपी अशोक कुमार राम भी मौजूद रहे. अधिकारियों की टीम ने बेड़ो अनुमंडल के लापुंग थाना, नरकोपी थाना, बेड़ो थाना और इटकी थाना का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने न केवल थानों के रजिस्टर और लंबित मामलों की समीक्षा की, बल्कि थाने के भौतिक बुनियादी ढांचे पर भी ध्यान दिया. उन्होंने थाना परिसर में साफ-सफाई, मालखाना का रख-रखाव और पुलिसकर्मियों के रहने के लिए बने बैरक की स्थिति का अवलोकन किया.
 
Ranchi : सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने और ग्रामीण इलाकों में पुलिस की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एसएसपी ग्रामीण इलाके के थानों में पहुंचे. गुरुवार को एसएसपी राकेश रंजन ने बेड़ो अनुमंडल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न थानों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. 

एसएसपी के साथ ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर और डीएसपी अशोक कुमार राम भी मौजूद रहे. अधिकारियों की टीम ने बेड़ो अनुमंडल के लापुंग थाना, नरकोपी थाना, बेड़ो थाना और इटकी थाना का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने न केवल थानों के रजिस्टर और लंबित मामलों की समीक्षा की, बल्कि थाने के भौतिक बुनियादी ढांचे पर भी ध्यान दिया. उन्होंने थाना परिसर में साफ-सफाई, मालखाना का रख-रखाव और पुलिसकर्मियों के रहने के लिए बने बैरक की स्थिति का अवलोकन किया. 

एसएसपी ने स्पष्ट किया कि जहां एक ओर लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई होगी, वहीं अच्छा काम करने वाले अधिकारियों का उत्साहवर्धन भी किया जाएगा. निरीक्षण के दौरान कुछ थानों में व्यवस्थाएं संतोषजनक पाए जाने पर उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों की सराहना की और उन्हें शाबाशी दी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही