Search

 
 
 

रांची : एसएसपी का आदेश बेअसर, पुलिसकर्मी खुलेआम कर रहे ट्रैफिक नियम का उल्लंघन

 
Ranchi : एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश के बावजूद राजधानी में कई पुलिसकर्मी खुलेआम ट्रैफिक नियम का उल्लंघन कर रहे हैं. शनिवार को गुदड़ी बाजार के पास एक बाइक पर बैठे दो पुलिसकर्मी बिना हेलमेट पहने बाइक चलाते देखे गये. गौरतलब है कि शुक्रवार को एसएसपी ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले पुलिस कर्मियों के लिए अलग से आदेश जारी किया है. आदेश में कहा गया है कि प्राय: ऐसा देखा जाता है कि रांची जिला में पदस्थापित कई पुलिसकर्मियों द्वारा वाहन का उपयोग करते समय यातायात नियमों का पालन नहीं किया जाता है, जो बिल्कुल नियम संगत नहीं है. ट्रैफिक नियम सभी के लिए एक समान है. आदेश में एसएसपी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि रांची जिला में पदस्थापित एवं प्रतिनियुक्त सभी पुलिस पदाधिकारी, कर्मियों को यह आदेश दिया जाता है कि वह वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करते हुए हेलमेट, सीट बेल्ट इत्यादि का उपयोग आवश्यक रूप से करना सुनिश्चित करें. निर्देशों का अनुपालन नहीं किया जाता है, तो यातायात नियमों के अनुसार जुर्माना के अलावा दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई भी की जाएगी.
इसे भी पढ़ें –आरोपः">https://lagatar.in/allegation-the-company-providing-dialysis-services-in-jharkhand-is-not-following-the-conditions/">आरोपः

झारखंड में डायलिसिस सेवा देने वाली कंपनी नहीं कर रही शर्तों का पालन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही