Search

 
 
 

रांची: DPS रांची फिट इंडिया क्विज 2021 में बना स्टेट चैम्पियन स्कूल

 
Ranchi: एक बार फिर डीपीएस रांची ने फिट इंडिया क्विज 2021 में बाजी मारी. यह स्कूल स्टेट चैंपियन स्कूल बना. इस क्विज का आयोजन केंद्रीय खेल मंत्रालय द्वारा किया गया था. इस कार्यक्रम को 21 जुलाई से 30 जुलाई 2022 तक मुंबई में आयोजित किया जा रहा है. डीपीएस रांची के शाकेब अरसलान और वैष्णव गरोड़िया ने कंटेस्ट में अव्वल रहे. उन्हें 25 हजार रुपए का नकद पुरस्कार मिला. जबकि विद्यालय को 2,50,000 रुपए का इनामी पुरस्कार मिला. इसे भी पढ़ें- शहीद">https://lagatar.in/mamta-lashed-out-at-modi-government-in-martyrs-day-rally-attacked-inflation-gst/">शहीद

दिवस रैली में मोदी सरकार पर बरसी ममता, महंगाई, जीएसटी पर हल्ला बोला
विद्यालय के प्रतिभागियों को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सम्मानित किया. साथ ही डीपीएस रांची के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर के सेमीफाइनल राउंड के लिए भी क्वालीफाई कर लिया. बता दें कि डीपीएस रांची 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों से राष्ट्रीय स्तर के लिए योग्य 36 टीमों में से एक है. इस सफलता पर शाकेब और वैष्णव को बधाई देते हुए डीपीएस रांची के प्राचार्य डॉ. राम सिंह ने बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि दृढ़ संकल्प, धैर्य और दृढ़ता के महत्व को प्रदर्शित करती है. डीपीएस रांची ने हमेशा छात्रों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने के लिए काम किया है. इसे भी पढ़ें- भाजपा">https://lagatar.in/bjp-released-old-video-of-mamta-partha-chatterjee-and-arpita-mukherjee-asked-what-is-this-relationship-called/">भाजपा

ने ममता, पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी का पुराना वीडियो जारी किया, पूछा, यह रिश्ता क्या कहलाता है?
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही