Search

 
 
 

रांची: प्रदेश कांग्रेस कमेटी का आभार समागम संपन्न

 
Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार को बोड़ेया स्थित गीतांजलि बैंक्विट हॉल में आभार समागम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, मंत्री डॉ इरफान अंसारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, अंबा प्रसाद समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए. इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि इंटरनेशनल एजेंसी ने अडानी को लेकर सनसनीखेज टिप्पणियां की हैं. राहुल गांधी ने सदन में इसे लेकर आवाज उठाई, तो उनका विरोध किया गया, कहा कि अडानी मामले को लेकर जांच की मांग को केंद्र नकार रहा है. कहा कि इस मांग को पूरा न करने के लिए कितने सारे रास्ते बीजेपी अपनाती है. अदानी मुद्दे से कैसे बचे इसे लेकर पूरी कोशिश की जाती है. उन्होंने कहा कि देश के संविधान निर्माता का जिस तरीके से गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का अपमान किया. इससे देश के संविधान के साथ बीजेपी की जो नफरत है वो सामने आ गयी. ऐसे व्यक्ति को देश का गृहमंत्री रहने का कोई अधिकार नहीं. उनको संविधान पर भरोसा नहीं. ऐसे में देश के 140 करोड़ लोग उनसे कैसे इंसाफ की उम्मीद कर सकते हैं. पहली बार खुद होम मिनिस्टर ने मीडिया के सामने आकर सफाई दी. नेताओं ने कहा कि 70 मिनट बोलने के बाद भी जिस अंबेडकर साहब के नाम का अपमान किया उसपर कोई बात नहीं की, जब जवाब नहीं दे पाए तो उससे बचने के लिए राहुल गांधी को बदनाम करने की कोशिश की गई. बीजेपी के सबसे बड़े नायक लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में आईसीयू में हैं. उनके पास भाजपा का कोई एक लीडर भी नहीं गया. कहा कि यह जंग संविधान बचाओ और गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफा को लेकर है. इस मिशन को इंडिया गठबंधन आगे भी लेकर चलेगा. इसे भी पढ़ें - दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-liquor-policy-lg-gives-permission-to-ed-to-prosecute-arvind-kejriwal/">दिल्ली

शराब नीति : LG ने ईडी को अरविंद केजरीवाल पर मुकदमा चलाने की अनुमति दी…
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही