Search

रांची : लोस चुनाव की तैयारी को लेकर प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक शुरू

Ranchi : रांची नवगठित झारखंड प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की प्रथम बैठक सोमवार कांग्रेस भवन में शुरू हुई है. इसके बाद 4:00 बजे से इलेक्शन स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी. बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारी प्रत्याशियों का चयन और सीट का चयन पर निर्णय लिया जाएगा. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर हैं. वहीं विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, डॉ. अजय कुमार,डॉ. रामेश्वर उरांव सुबोध कांत सहाय, प्रदीप बालमुचू, सुखदेव भगत, गीता कोड़ा, बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, फुरकान अंसारी, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, प्रदीप यादव, प्रणव झा, दीपिका पांडे सिंह, काली चरण मुंडा,केशव महतो कमलेश, बृजेंद्र सिंह, रमा खलको, अशोक चौधरी,भीम कुमार, सुल्तान अहमद,श्रीमती बिमला कुमारी, मणि शंकर, निरंजन पासवान, अमूल्य नीरज खलको, सतीश रजक प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिजीत राज, गुंजन सिंह, आमिर हाशमी, नेली नाथन शामिल है. बैठक में मुख्य रूप से आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर गहन चर्चा और विचार विमर्श किया जाएगा. साथ ही लोकसभा चुनाव में पार्टी के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए एक पूरी रूपरेखा तय की जाएगी. केंद्र की भाजपा सरकार की विफलताओं को किस तरह से जनता के सामने रखा जाए, ताकि जनता मोदी सरकार द्वारा फैलाए गए झूठ के आडंबर की सच्चाई जान सके, इसपर भी पूरा मंथन किया जाएगा.

कांग्रेस के मंत्रियों की लिस्ट समय पर सौंप दी जाएगी - गुलाम अहमद मीर

बैठक में प्रदेश चुनाव समिति और स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में भाग लेने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि आज की यह बैठक रूटीन बैठक है. चुनाव के पहले इस तरह की बैठक होती रहती है, आज की होने वाली बैठक में जो बातें सामने आएंगी, उसे केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष रखा जाएगा. इस बैठक में सभी को बुलाया गया है ताकि कल कोई ये ना कह सके कि मुझसे पूछा नहीं गया या  मेरी राय नहीं ली गई. मंत्रिमंडल विस्तार और कांग्रेस कोटे के मंत्रियों के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को बता दिया है कि जिस दिन आप मंत्रिमंडल विस्तार करेंगे, उसे दिन आपको कांग्रेस के मंत्रियों के लिस्ट शॉप दिये जाएंगे. कांग्रेस कोटा से कौन मंत्री होगा, इस पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इंतजार करें समय आने पर सब खुलासा हो जाएगा. इसे भी पढ़ें -राहुल">https://lagatar.in/all-preparations-completed-for-rahul-gandhis-program-organized-in-ranka-brijendra-chaudhary/">राहुल

गांधी के रंका में आयोजित कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी : विजेंद्र चौधरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//