Search

Ranchi : राज्य स्तरीय लिटिल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता 23 से, 576 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

Ranchi : झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (JEPC), रांची की ओर से स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के तहत द्वितीय राज्य स्तरीय लिटिल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 25 जुलाई, 2026 तक खेलगांव, रांची के प्रैक्टिस मैदान में किया जाएगा. प्रतियोगिता में राज्य के सभी 24 जिलों की विजेता बालक और बालिका टीमें हिस्सा लेंगी. बुधवार दोपहर से ही विभिन्न जिलों के नन्हे फुटबॉल खिलाड़ियों का खेलगांव पहुंचना शुरू हो गया.
 
यह प्रतियोगिता वर्ष 2025 में शुरू की गई थी. इसका उद्देश्य कक्षा 3 से 5 तक के 8 से 12 वर्ष (अंडर-12) आयु वर्ग के सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं में फुटबॉल प्रतिभा की शुरुआती स्तर पर पहचान कर उसे आगे बढ़ाना है.

प्रतियोगिता में प्रत्येक जिले से 12-12 खिलाड़ियों की बालक एवं बालिका टीम भाग लेगी. इस तरह कुल 576 खिलाड़ी, जिनमें 288 बालक और 288 बालिकाएं शामिल हैं, अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे.

राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग ने बताया कि प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. खिलाड़ियों के आवासन, भोजन, चिकित्सा और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की गई है. उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता झारखंड में फुटबॉल की मजबूत नींव तैयार करने और भविष्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही