Search

 
 
 

रांची : नप गए राज्य सेवा के अफसर, चलेगी विभागीय कार्यवाही

 

सरकारी राशि के गबन का है आरोप

Ranchi : सरकारी राशि के गबन के आरोप में राज्य प्रशासनिक सेवा के एक और अफसर पर गाज गिर गई है. सरकार ने उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलाने का निर्णय लिया है. यह विभागीय कार्यवाही मांडर के तत्कालीन बीडीओ गोपी उरांव के खिलाफ चलेगी. गोपी उरांव पर स्वीकृत सिंचाई कूप निर्माण योजनाओं से संबंधित मस्टर रोल, जॉब डिमांड आदि कागजातों की बिना जांच पड़ताल किए और योजना स्थल के निरीक्षण किए बिना अधिक राशि का भुगतान का आरोप है. साथ ही सरकारी राशि का गबन एवं दुरूपयोग करने भी आरोप है. आरोपों की जांच के लिए सेवानिवृत्त आइएएस विनोद कुमार को जांच का जिम्मा सौंपा गया है. कार्मिक विभाग ने इसका आदेश जारी कर दिया है. साथ ही गोपी उरांव को 15 दिन के अंदर जवाब देने को भी कहा गया है. इसे भी पढ़ें : ED">https://lagatar.in/ed-arrested-bhanu-a-light-employee-of-badgai-hemant-and-bhanu-may-be-interrogated-face-to-face/">ED

ने बड़गाईं के हल्का कर्मचारी भानू को किया गिरफ्तार, हेमंत और भानू को आमने-सामने बैठाकर हो सकती है पूछताछ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही