Search

 
 
 

रांची: राज्य के नामी कॉलेज संत जेवियर्स को नैक से झटका, A से B ग्रेड में पहुंचा

 
Ranchi: संत जेवियर्स कॉलेज को हाल ही में राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यापन परिषद (National Assessment and Accreditation Council) से बी प्लस ग्रेड मिला है. अगर इसे सीजीपीए में देखे तो 2.51 अंक प्राप्त किया. हालांकि इससे पहले संत जेवियर्स को साल 2013 में ए ग्रेड दिया गया था. तब जेवियर्स को 3.2 सीजीपीए अंक मिला था. नैक शैक्षिणिक प्रक्रियाओं और परिणामों, पाठ्यक्रम कवरेज, शिक्षण प्रक्रियाओं, संकाय, अनुसंधान, बुनियादी ढांचे, सीखने के संसाधनों, संगठन, शासन, वित्तीय कल्याण से संबंधित अपने प्रदर्शन के संदर्भ में गुणवत्ता के आधार पर ग्रेड तय करता है. इसे भी पढ़ें-डॉ">https://lagatar.in/dr-sp-lohra-honored-with-rashtra-gaurav-award/">डॉ

एसपी लोहरा को राष्ट्र गौरव अवार्ड से किया गया सम्मानित

नैक की ग्रेडिंग क्यों है जरुरी ?

नैक की ग्रेडिंग महत्वपूर्ण है क्योंकि राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (RUSA) के तहत केवल उन्हीं विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को केंद्र से फंड मिलेगा,  जिन्हें NAAC द्वारा मान्यता दी गई होगी. इसके परिणामस्वरूप झारखंड उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग ने सभी विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और संस्थानों को वर्ष 2023 तक एनएएसी से मान्यता प्राप्त करने का निर्देश दिया है. झारखंड में लगभग 60 फीसदी शैक्षणिक संस्थान अभी तक एनएएसी द्वारा मान्यता प्राप्त नहीं हैं. विभाग ने चेतावनी दी है कि मान्यता नहीं मिलने पर ऐसे संस्थानों को बंद कर दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें-राष्ट्रपति">https://lagatar.in/presidential-election-nda-candidate-draupadi-murmu-arrives-at-cms-residence-meet-jmm-supremo-shibu-soren/">राष्ट्रपति

चुनाव : JMM सुप्रीमो शिबू सोरेन से मिलने पहुंची CM आवास पहुंची NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू

नैक से ग्रेड परिवर्तन की अपील

संत जेवियर्स कॉलेज के प्रिंसिपल फादर डॉ. एन लकड़ा एसजे ने कहा कि उनके पास एनएएसी ग्रेडिंग के लिए दी जाने वाली सभी सुविधाएं मौजूद हैं. इस बार उन्हें यह नहीं पता था रिपोर्ट लगातार जमा करना है. कॉलेज की ओर से एक ही बार में सारी रिपोर्ट भेज दिया गया था. कॉलेज सभी रिपोर्टों को अपडेट करने में असमर्थ था. और अंत में बहुत देर हो चुकी थी. यही वजह है कि संत जेवियर्स कॉलेज को इस साल बी ग्रेड मिला. नैक से ग्रेड परिवर्तन की अपील की गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही