Search

 
 
 

रांची: नगड़ी में मूर्ति विसर्जन जुलूस पर पथराव, धारा 144 लागू

 
Ranchi: नगड़ी में मूर्ति विसर्जन करने जा रहे जुलूस पर पथराव की घटना हुई है. शुक्रवार की रात सरस्वती पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन करने जा रहे जुलूस पर मस्जिद के पास पथराव की घटना हुई. इसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई और दो पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के वरीय अधिकारी समेत सैकड़ों की संख्या में जवान मौके पर पहुंचे और स्थिति पर काबू पा लिया. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को समझाने में जुटी हुई है. घटना के बाद आस-पास के दुकानदारों ने अपनी दुकानों को बंद कर दिया. रांची के सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार ने एहतियातन नगड़ीमें धारा 144 लगा दिया है. नगड़ी में भारी संख्या में पुलिस बल को भी तैनात कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें- जदयू">https://lagatar.in/jdu-wants-three-lok-sabha-seats-in-jharkhand/">जदयू

को झारखंड में चाहिए तीन लोकसभा सीट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही