Search

 
 
 

रांचीः बदला मौसम, तेज हवा, आंधी, बारिश, गर्मी से राहत, ठनका की चेतावनी, बिजली गुल

Ranchi: रविवार को दिन के दो बजे के बाद रांची शहर का मौसम बदलने लगा है. 2.50 बजे से तेज हवाएं चलने लगी है. धूप खत्म हो गया है और तेज हवाएं चल रही हैं. इससे मौसम का मिजाज बदल गया है. लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है.
 

Ranchi: रविवार को दिन के दो बजे के बाद रांची शहर का मौसम बदलने लगा है. 2.50 बजे से तेज हवाएं चलने लगी है. धूप खत्म हो गया है और तेज हवाएं चल रही हैं. शहर के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश भी शुरु हो गयी है. इससे मौसम का मिजाज बदल गया है. लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है.

 

Uploaded Image

 

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि तेज हवा के साथ बारिश होगी. इस दौरान वज्रपात होने की भी आशंका व्यक्त की गई है. मौसम विभाग ने लोगों से अलर्ट रहने के लिए कहा गया है.  मौसम विभाग ने रांची के अलावा गुमला, खूंटी, जमशेदपुर, सरायकेला, बोकारो व धनबाद में भी तेज हवा, गरज और बारिश का अनुमान दिया है.

 

मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए बिजली विभाग ने एहतियातन बिजली आपूर्ति बंद कर दी है. ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही