rel="attachment wp-att-939932">
alt="" width="600" height="400" />
वार्ड और मुहल्लों की स्ट्रीट लाइट खराब, रात में चलना मुश्किल
वार्ड नंबर चार के कुसुम बिहार रोड नंबर सात और शंकर नगर गली की स्ट्रीट लाइट पिछले तीन महीने से खराब पड़ी है. नगर निगम से शिकायत करने के बाद भी इसे अबतक ठीक नहीं कराया गया है. इसका खामियाजा वार्ड में रहने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है. यहां के लोगों का कहना है कि शहरीकरण का लाभ देने का सपना दिखाया गया. लेकिन मूलभूत सुविधाएं अभी भी नहीं मिल रही है. लोगों को सुविधा मुहैया कराना रांची नगर निगम का काम है. वार्ड और मुहल्लों में करोड़ो खर्च कर स्ट्रीट लाइटें लगायी गयी है, लेकिन ज्यादातर लाइटें खराब हो गयी है. लोगों ने बताया कि रात में अंधेरा हो जाता है. ऐसे में चलना मुश्किल होता है. लाइट नंही होने से नशेड़ी और लुटेरों का भी डर बना रहता है. https://lagatar.in/ranchi-street-lights-are-not-working-in-the-locality-near-the-main-road-since-two-months/untitled-5-40/"rel="attachment wp-att-939933">
alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/ranchi-street-lights-are-not-working-in-the-locality-near-the-main-road-since-two-months/untitled-6-40/"
rel="attachment wp-att-939934">
alt="" width="600" height="400" />
पोल खूंटे के निचले हिस्से में लगा जंग, तेज हवा से कभी भी गिर सकता
दूसरी ओर रांची कॉलेज के सामने सरना टोली मुहल्ला के वार्ड नंबर दो में भी रात में अंधेरा छाया रहता है. करमटोली रोड नंबर दो में आज भी पुराने पोल खूंटे के सहारे लाइट का कनेक्शन दिया गया है. इन पोल खूंटों के निचले हिस्से में जंग लग गया है. तेज हवा और बारिश होने से यह पोल खूंटा कभी भी गिर सकता है. https://lagatar.in/ranchi-street-lights-are-not-working-in-the-locality-near-the-main-road-since-two-months/untitled-7-39/"rel="attachment wp-att-939935">
alt="" width="600" height="400" /> [wpse_comments_template]
Leave a Comment